Amethi News: हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

अमेठी: तहसील जायस क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित मिल एरिया में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो, मोटरसाइकिल और डीसीएम के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो और मोटरसाइकिल सवार लोग एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तीनों वाहन ओवरटेक के दौरान आपस में भिड़ गए। हादसे में 20 वर्षीय साहिल, पवन कुमार (पुत्र रामेश्वर), लक्ष्मण (पुत्र रामलाल) और बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जायस पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से फुरसतगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में जायस थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.