पति को फर्राटेदार अंग्रेजी में गाली देती हैं पत्नी, अंग्रेजी में बोल देती कुछ भी

UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी अपने पति और उसके घरवालों को इंग्लिश में बोलकर अपमानित करती है। दरअसल पत्नी ग्रेजुएट है। अंग्रेजी स्कूल से पढ़ी है, जबकि पति आठवीं पास है और पेशे से व्यापारी है। दोनों की शादी साल 2023 में हुई थी। पति का आरोप है कि जब पत्नी के साथ उसका कोई विवाद होता तो वह अंग्रेजी में बोलकर भला-बुरा कहती है। वह उसके घरवालों को भी गंवार कहती है। बाजार जाती है तो बजट के बाहर की चीजें खरीदती है।

पत्नी के मुताबिक उसके पिता ने यह सोचकर शादी की थी कि युवक का बिजनेस अच्छा है। बेटी खुश रहेगी, लेकिन शादी के बाद काया पलट हो गई, क्योंकि महिला जहां खुद पढ़ी लिखी थी। वहीं वह पति के 8वीं पास से खुश नहीं नहीं थी। दो महीने बाद ही महिला अपने मायके आ गई। हालांकि पुलिस में शिकायत और परामर्श केंद्र ने दोनों की शादी टूटने से बचा लिया। पत्नी को समझाया गया कि अगर पति कम पढ़ा लिखा है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप उसका अपमान करें। अगर आप ज्यादा पढ़ी लिखी हैं तो बिजनेस में अपने पति का साथ दें। इस तरह से दोनों का समझौता हो गया।

यह भी पढ़े - होटल के बाहर पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.