पति को पसंद नहीं थी पत्नी की यह आदत, इसलिए मार डाला

Agra News : कमला नगर के इंद्रा नगर में पत्नी की हत्या गुटका खाने और मोबाइल पर बात करने को लेकर हुए विवाद में हुई थी। पत्नी की हत्या कर पति उसे कमरे में बंद कर भाग गया था। आरोपी ने ही पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताकि इंद्रा नगर निवासी हेमंत ने पहली पत्नी की मौत के बाद चित्रा के साथ शादी की थी। चित्रा तलाकशुदा थी। उसका 10 साल का एक बेटा भी है। मई में शादी के बाद से ही हेमंत का उससे विवाद शुरू हो गया था। हेमंत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी चित्रा मोबाइल पर काफी देर तक बात करती थी। वह गुटका भी खाती थी। इसे लेकर कई बार दोनों में विवाद हुआ था।

यह भी पढ़े - बलिया में काल बना कोहरा: सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत

आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी का गुटका खाना पसंद नहीं था। गुरुवार को भी वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया था। गुस्से में पत्नी का चुनरी से गला घाेट दिया और शव पर चादर डालकर भाग गया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.