- Hindi News
- Top News
- सात से अधिक देशों में रविवार को होगा केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन
सात से अधिक देशों में रविवार को होगा केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को विदेशों में भी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन होगा। आप समर्थक भारतीय जिस देश में रहते हैं, वहां मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसमें अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस समेत कई देशों में आप समर्थक एकत्रित होंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन इस मायने में भी अहम है कि अभी तक अमेरिकन व जर्मन सरकार समेत संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इस मसले में बयान दिया है।
दूतावास के पास करेंगे प्रदर्शन
विदेशों में रहने वाले आप के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने विरोध को लेकर योजना बनाई है। इसमें पोस्टर, बैनर तैयार किए गए हैं। अमेरिका में रहने वाले एक अन्य आप के समर्थन ने बताया कि वह इस प्रदर्शन में अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। इस दौरान वह पोस्टर, पंपलेट लेकर सड़कों पर खड़े रहेंगे। कोशिश उनकी अपना विरोध दर्ज कराने की है।
