बार-बार खेत में जमीन कुरेद रही थी लोमड़ी, सच देख उड़े लोगों के होश ; पुलिस भी चकराई

पटना : बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने न सिर्फ एक युवक की हत्या कर दी, बल्कि हाथ-पैर बांधकर उसके शव को खेत की मिट्टी में दफना दिया। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ, जब खेत में शव के पास जानवर मंडराने लगे। शक पर लोग पहुंचे तो गड्ढे से एक इंसानी उंगली दिखाई देने लगी। सूचना पर पहुंची छौड़ाही थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में खुदाई करवाई तो एक युवक की लाश बरामद हुई। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के श्यामपुर बहियार गांव की है। एक किसान अपने खेत में जा रहा था, तभी उसने खेत में एक जानवर को देखा। वह किसान उस जगह गया तो मिट्टी में दबी हुई उंगली दिखी।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब तीन घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर मजिस्ट्रेट की देखरेख में मिट्टी खोदकर शव को बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि किसान खेत की ओर गए तो एक खेत में लोमड़ी दफनाए गए शव के स्थान पर बार-बार मिट्टी खोद रही थी। शक होने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए छौड़ाही प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार को मजिस्ट्रेट बनाकर और पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां मजदूरों को बुला कर जमीन खोद कर युवक का शव बरामद किया गया।

युवक के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। हत्या करने के बाद शव को दफनाया गया था। युवक के शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। शव कुछ दिन पुराना लग रहा था। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.