- Hindi News
- Top News
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल में करेंगे चुनावी सभाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल में करेंगे चुनावी सभाएं
On
नयी दिल्ली। आम चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे।भाजपा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार श्री मोदी रविवार को दोहपर 12 बजे बिहार में नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे और वहां से पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी में पार्टी द्वारा 3.15 बजे आयोजित दूसरी चुनाव सभा में भाग लेगे।
अनुमान है कि भाजपा का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सरवन कुशवाहा से होगा। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रंजीत कुमार को उतारा है।जलपाईगुड़ी लोक सभा सीट पर पिछला चुनाव भाजपा ने जीता था। वहां मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी जयंत कुमार रॉय और राज्य की सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निर्मल कुमार रॉय के बीच होने की संभावना है।
खबरें और भी हैं
Latest News
07 Oct 2026 18:52:31
फिरोजाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
