केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, प्रदूषण के चलते 10 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी प्राइमरी स्कूल 

नई दिल्ली। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सभी प्राथमिक विद्यालयों को 10 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।

छठी से 12वीं कक्षाओं के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने का विकल्प दिया गया है। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा रहने के कारण दिल्ली में प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। स्कूलों को छठी से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का विकल्प दिया गया है।

’’ दिल्ली में रविवार को लगातार छठवें दिन जहरीली और घनी धुंध छायी रही और हवा की प्रतिकूल परिस्थितियों खासतौर से रात के दौरान हवा की मंद गति के कारण प्रदूषण स्तर एक बार फिर ‘अत्यधित गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार शाम चार बजे के 415 से बढ़कर रविवार को सुबह सात बजे 460 पर पहुंच गया। इससे पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि दिल्ली में सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय बढ़ते प्रदूषण के कारण तीन और चार नवंबर को बंद रहेंगे।

 

 

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.