Bangladesh Fire : राजधानी के रेस्टोरेंट में आग लगने से 43 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार देर रात आग लगने से बहुत बड़ा हादसा हो गया। राजधानी ढाका में सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर सात मंजिला इमारत के फर्स्ट फ्लोर के एक रेस्तरां में लगी आग इमारत की ऊपरी मंजिलों की तरफ भी फैलने लगी। आग लगने की वजह से इमारत में 75 लोग फंस गए थे, जिनमें से 42 बेहोश हो गए थे। इन लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। मौके पर दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौजूद बताई जा रही है।

यह भी पढ़े - पूंडरी मंडी विवाद: खरीद में देरी की असली वजह नमी और जांच प्रक्रिया, अदाणी साइलो पर सवालों के बीच सामने आई जमीनी तस्वीर

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने बताया कि ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 33 लोगों की मौत हो गई, जबकि पास के शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में 10 लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि दोनों अस्पतालों में 22 लोगों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन लोगों की जान बच गई है, उनका श्वसन तंत्र बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि कई शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी शिनाख्त करना मुश्किल है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.