आज का राशिफल। 17 दिसंबर, 2023

मेष

आज रणनीति बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। धन के कारण फंसे हुए मामलों का निराकरण हो सकता है। व्यापार में पहले की गई मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। अपनी कार्यप्रणाली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 12 Jan 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके काफी काम आएगी। लेन-देन के मामलों के लिए दिन शुभ है। ऑफिस में आप नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी,लेकिन भीतर से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

मिथुन

आज कारोबारियों में मशीनरी आदि को लेकर समस्या होगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। आपका मन कुछ परेशान रह सकता है। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पुराने मुद्दों के दोबारा उभरने से अशांति हो सकती है।

कर्क

आज समाज में आपको लोग काफी अच्छी दृष्टि से देखेंगे। दांपत्य जीवन बेहद संतुलित रहेगा। परिजन आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेगे। करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं।

सिंह

आज जॉब के लिए इंटरव्यू देने वालों को सफलता मिल सकती है। मन की शंकायें दूर होंगी। लोग आपके सभ्य व्यवहार से आकर्षित होंगे। सभी कार्य पूरी एकाग्रता से करेंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है।

कन्या

आज पुराने निवेश से धन लाभ होगा। किसी रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय शुभ है। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा आ सकती है।

तुला

आज मनोरंजन और कला आदि में काफी रुचि लेंगे। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। अनुचित कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा,जो आपके काफी काम आएगी। करियर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आज विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। प्रतिद्वंदियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आप जिस अवसर को काफी समय से ढूंढ़ रहे थे वह आपको प्राप्त हो सकता है।

धनु

आज नई संपत्ति पर निवेश कर सकते हैं। अल्प प्रयासों से आपके काम सफल हो जाएंगे। अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रयोग नहीं कर पाएंगे। फाइनेंस को लेकर समस्या रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे न हटें।

मकर

आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र के बड़े अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन उत्साहित रहेगा। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा।

कुंभ

आज किसी बहुप्रतीक्षित कार्य में विलंब हो सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान करें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

मीन

आज किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। व्यापार में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ प्राप्त होगा। आपके राजनीतिक संपर्क विकसित हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.