आज का राशिफल। 12 नवंबर, 2023

मेष

आज फुटकर व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। नई वस्तुओं को खरीद सकते हैं। पुराने ऋणों को चुकाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर के अनुभवी सदस्यों से राय अवश्य लें।

वृष

आज नई व्यापारिक साझेदारी होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिए। समाज में आपको मान-सम्मान की चिंता रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी न करें।

मिथुन

आज तकनीकी विषयों के अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ हंसी-मजाक भरा समय बिताएंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क

आज अपने व्यवहार को लेकर लोगों के बीच केन्द्र बने रहेंगे। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। किसी दीर्घकालिक लक्ष्य को लेकर आप प्लानिंग करेंगे। किसी को बिना मांगे राय न दें। गले में इंफेक्शन और जुकाम की समस्या हो सकती है।

सिंह

आज अचानक धन लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी। कारोबार में आपको अपेक्षाकृत लाभ प्राप्त होगा। आप आज काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। उलझे हुए मामलों को आप सुलझाने का प्रयास करें।

कन्या

आज धन उधार देने से आपको बचना चाहिए। पेट खराब होने की सम्भावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है।

तुला

आज सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। पुराने मित्रों से अपेक्षित मदद मिलेगी। नया कारोबार शुरू करने के योग बन रहे हैं। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आज एक साथ कई काम करने पड़ेंगे। बच्चों के ऊपर गर्व की अनुभूति होगी। दोस्तों पर आंख-मूंदकर विश्वास न करें। मानसिक अशांति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी। आपका फोन खराब हो सकता है।

धनु

आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में विशेष उन्नति की संभावना बन रही है। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।

मकर

आज बहुत सारा समय आत्ममंथन में व्यतीत होगा। व्यापार में कुछ कमी महसूस होगी। दांपत्य संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आपको सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। सोशल मीडिया में आप महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ

आज कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। गृहकार्यों में पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। आपको दूसरो पर ज्यादा निर्भर होने से बचना चाहिए। आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा।

मीन

आज धैर्य में कमी होने के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। अपनी वाणी में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। गलत कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट आदि के दौरान विशेष सावधानी रखें। बच्चों की परवरिश पर ध्यान अवश्य दें।

खबरें और भी हैं

Latest News

एसपीजेआईएमआर, मुंबई के प्रीतिश वाधवा, स्तुति राजेश शाह और ईशान शर्मा ने 'एसबीआई लाइफ़ आइडिएशनएक्स 2.0 नेशनल चैंपियन' का खिताब जीता एसपीजेआईएमआर, मुंबई के प्रीतिश वाधवा, स्तुति राजेश शाह और ईशान शर्मा ने 'एसबीआई लाइफ़ आइडिएशनएक्स 2.0 नेशनल चैंपियन' का खिताब जीता
दिल्ली, नवंबर 2025: देश के सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा प्रदाताओं में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपने राष्ट्रीय...
‘कंगुवा’ की अद्भुत दुनिया में कदम रखने के लिए हो जाइए तैयार, अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 8 नवंबर, शाम 7:30 बजे
लुधियाना से गिरफ्तार: रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी सरेआम कह रहा था, "बिहार आओगे तो गोली मार दूँगा"
आयुष्मान पोर्टल में बड़ा घोटाला, 300 फर्जी कार्ड बने; सांचीज के अफसरों पर संदेह गहराया
Barabanki Road Accident: ट्रक और अर्टिगा की भिड़ंत में छह की मौत, दो गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.