आज का राशिफल। 06 अप्रैल, 2024

मेष

आज गुस्से के बजाय शांतिपूर्वक कार्य करें। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गंवाएं। दोपहर के बाद रुके हुए कार्य शुरु होंगे। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिए।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 12 Feb 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे। शाम को आपके कार्यों में बाधा आ सकती है। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।

मिथुन

आज जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें,लेकिन आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। अनुसंधान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

कर्क

आज आपको इच्छित जगह पर स्थानांतरण भी मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के परामर्श लेना हितकर होगा।

सिंह

आज विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिए। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिए। परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नया कार्य शुरू करने में कठिनाइयां होगी।

कन्या

आज सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी आपकी किसी बात का विरोध कर सकता है। प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। व्यापार में नए प्रयोग करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता होगी।

तुला

आज भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। आपको जिम्मेदारी वाले काम मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नए विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे।

वृश्चिक

अाज आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको रिश्तेदारों से कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिए दिन बहुत बढ़िया है।

धनु

आज परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। उपयोगी मशीनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। पूरा ध्यान अपने काम पर ही रखें। छोटी सी त्रुटि के कारण काम रुक सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

मकर

आज शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं।

कुंभ

आज प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। अनावश्यक विषयों पर चर्चा करने से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।

मीन

आज गुमी वस्तु आपको वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है। आपके जनसंपर्क का दायरा मजबूत होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.