आज का राशिफल 10 जून 2025: कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं कुछ राशियों के जातक

मेष

आज आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है। अपनी गलतियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारना आपके हित में रहेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें। स्वार्थी मित्र परेशान कर सकते हैं। यात्रा से बचें और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ

घरेलू उलझनों से राहत मिलेगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। जल्दबाजी से बचें।

मिथुन

पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। काम की अधिकता के बावजूद मन प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों पर भरोसा बनाए रखें। नौकरी मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

कर्क

लापरवाही के कारण अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों को गंभीरता से लें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। बच्चों से संवाद करें और समस्याओं को आसानी से समझ पाएंगे।

सिंह

कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से काम करने की प्रवृत्ति रहेगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके प्रति सकारात्मक रहेंगे। भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। अपनों का अपमान करने से बचें। आत्मबल कमजोर रह सकता है।

कन्या

व्यापार में बड़ा लाभ होने की संभावना है। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थी कठिन समस्याओं का समाधान पाएंगे।

तुला

करियर से जुड़ी योजनाओं पर बुजुर्गों से सलाह लेना लाभदायक होगा। कार्यस्थल और घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कानूनी मामलों को लेकर तनाव संभव है। समय का सदुपयोग करें।

वृश्चिक

गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी और कार्यों में उत्साह बना रहेगा। अनुशासन से कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। साझेदारी में लाभ के संकेत हैं। मानसिक शांति के लिए एकांत समय लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

धनु

दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है। किसी रिश्तेदार से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है। महिलाओं को भी स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर

आपका प्रभाव कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा। शेयर बाजार से लाभ संभव है। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नए कार्यों में रुचि लेंगे।

कुंभ

तकनीकी कार्यों से लाभ मिलेगा। आत्मसम्मान को लेकर सजग रहेंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। रुचिकर कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन

कठिन परिस्थितियों में शांत रहकर निर्णय लें। किसी समस्या से सामना हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। व्यापार विस्तार में रुकावट आ सकती है। दिखावे से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद संभव है।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.