आज का राशिफल, 22 जून, 2024

मेष

आज प्रेमी जन पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। बाहर का भोजन करने से बचें वरना स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है। अपने गुरुजनों से विवाद न करें। किसी आवश्यक काम को लेकर आपको धन उधार लेना पड़ सकता है।

वृष

आज आपको काफी विचारवान होने की आवश्यकता है। घर के सभी सदस्यों से मिलजुल कर रहें। व्यवसाय को लेकर आपके मन में चिंता हो सकती है। खर्च बढ़ने के कारण आप आवश्यक कार्यों पर कम ध्यान दे सकते हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 24 अप्रैल 2025: पूरी होंगी मनोकामनाएं, मिलेगा भाग्य का साथ

मिथुन

आज आपका मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। घर के रखरखाव आदि में आप काफी ध्यान देंगे। पुराने लोन को चुकता कर सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय काफी अच्छा है।
 

कर्क

आज ऑनलाइन कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दांपत्य संबंधों में प्रेम और समर्पण भाव की भावना रहेगी। घर के जरूरी कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी क्षमताओं की लोग प्रशंसा करेंगे।

सिंह

आज किसी प्रिय मित्र से वैचारिक मनमुटाव हो सकता है। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों में आपको पड़ने से बचना चाहिए। लोग आपकी भावनाओं का अनादर कर सकते हैं। नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं।

कन्या

आज विरोधियों से आपकी सीधी टक्कर हो सकती है। भविष्य के प्रति निश्चिंत हो सकते हैं। आपको शांत होकर विचार करना चाहिए। व्यापार में आपको कठिन परिश्रम के बाद ही धन लाभ होगा। कारोबार में आपके संबंधों में सुधार आएगा।

तुला

आज आप किसी कठिन डील को अपने पक्ष में ला सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। नई संपत्ति लेने का सोच सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध मधुर बनाकर रखें।

वृश्चिक

आज अति उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। घर में लोगों के साथ अनबन हो सकती है। आपको शांत होकर अपना काम करना चाहिए। थोक व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा।

धनु

आज सहकर्मियों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आप व्यापार में लाभ बढ़ाने के तरीकों पर काम करेंगे। व्यापार में धन लाभ होने से आपके ऊपर से आर्थिक दबाव कम होगा। वैवाहिक संबंध मधुर व मजबूत रहेंगे। उच्च शिक्षा में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है।

मकर

आज कारोबार में तकनीकी मामलों के कारण कुछ अड़चनें आ सकती हैं। यात्राओं को टालना फिलहाल आपके लिए हितकर होगा। वैवाहिक जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा। क्रोध और तनाव से आपको बचना चाहिए। किसी से भी अपनी गुप्त बातें शेयर न करें।

कुंभ

आज टेक्सटाइल के कारोबार से जुड़े लोगों का व्यापार बढ़ेगा। बौद्धिक लोगों की संगत में रहना उत्तम होगा। उधार में दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके घर कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। आप उनसे काफी प्रसन्न रहेंगे। उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।

मीन

आज शाम के समय किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझने की संभावना बन रही है। आप लोगों को अपने पक्ष में ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना का विकास होगा।

 
Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

Latest News

Mumbai Fire: ईडी कार्यालय की इमारत में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना वजह, कोई हताहत नहीं Mumbai Fire: ईडी कार्यालय की इमारत में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना वजह, कोई हताहत नहीं
मुंबई। दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय वाली पांच मंजिला इमारत ‘कैसर-ए-हिंद’ में...
Mumbai Fire: ईडी कार्यालय की इमारत में भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Ganga Expressway: हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, निर्माण कार्यों का लिया जायज़ा, मंत्री नितिन अग्रवाल और मुख्य सचिव रहे साथ
Pilibhit News: बाढ़ में ढहा दिव्यांग का आशियाना, अब तक नहीं मिला आवास योजना का लाभ, डीएम से लगाई गुहार
कानपुर: शादी तुड़वाने के लिए युवती के ससुराल भेजे आपत्तिजनक मैसेज, धमकियों से सहमा परिवार

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.