Aaj Ka Rashifal: 29 जनवरी 2025, कैसा रहेगा अपना दिन, पढ़ें आज का राशिफल

मेष

प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। पुराने मामलों का समाधान होगा। विदेश में काम कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। धन और करियर के मामले में दिन शुभ है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 6 मई 2025 : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

वृषभ

जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। लेन-देन में भाग्यशाली रहेंगे। अधूरे कार्य समय पर पूरे करेंगे। समझदारी से समस्याओं का सामना करेंगे।

मिथुन

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आलस्य और समय की बर्बादी से बचें। आपकी भावनाओं की अनदेखी हो सकती है। प्रबंधन से जुड़े लोग अपनी कमियों पर ध्यान दें।

कर्क

आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। विवाह समारोह में भाग लेने के लिए यात्रा कर सकते हैं। विदेश में व्यापार करने वालों के लिए दिन अनुकूल है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

सिंह

चलते हुए कार्य में रुकावट आ सकती है। ज्यादा सलाह लेने से बचें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें, वे बाद में बड़ी बन सकती हैं। नए विषयों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कन्या

काम का दबाव बढ़ सकता है। घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। बोलते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। व्यवहार में पारदर्शिता रखें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। प्रेमी को विवाह के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं।

तुला

वाहन खराब हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दोपहर के बाद मन अशांत रह सकता है। जल्दबाजी से कार्यों में परेशानी हो सकती है। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक

अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट उपयोग करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।

धनु

स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घर के कामों में सहयोग करेंगे।

मकर

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता मिलेगी। अधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ

सकारात्मक बने रहें। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकता है। नकारात्मक विचार स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं। सहकर्मियों का रवैया खराब हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत से बचें।

मीन

प्रेम संबंधों में भावनात्मक रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी छवि में सुधार होगा। संतान की शिक्षा पर ध्यान देंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.