- Hindi News
- राशिफल
- Aaj Ka Rashifal 04 Mar 2025: कैसा रहेगा आज का मंगलवार, पढ़े दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 04 Mar 2025: कैसा रहेगा आज का मंगलवार, पढ़े दैनिक राशिफल

मेष
वृषभ
थोड़ी सतर्कता बरतने से बड़ी सफलताएँ मिल सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट बिगड़ सकता है। मन में किसी अनजान भय का अनुभव होगा। अत्यधिक सोच-विचार से कार्यों में बाधा आ सकती है। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें।
मिथुन
आपकी निष्ठा और कार्यक्षमता दूसरों के लिए प्रेरणादायक होगी। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। सूझबूझ से कठिन सौदों को आसानी से संपन्न कर लेंगे। विरोधी दूरी बनाए रखने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
कर्क
सहकर्मी आपके प्रति प्रसन्न रहेंगे, जिससे मन में खुशी बनी रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताएँगे। सौंदर्य और रोमांस को लेकर मन में अधिक उत्साह नहीं रहेगा। छोटे बच्चों की गलतियों को नज़रअंदाज़ न करें।
सिंह
बड़ी कंपनियों में कार्यरत लोग नौकरी से असंतुष्ट रह सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। घर पर आराम करें और दूसरों के प्रभाव में आकर अपने निर्णय प्रभावित न करें। शुगर के मरीजों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कन्या
किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। भोजन में सादगी और सात्विकता बनाए रखें। कार्यस्थल पर बॉस के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। बिना किसी संकोच के अपनी बात मजबूती और विनम्रता से रखें।
तुला
बच्चे आपकी बातों का पालन करेंगे और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पुराने दोस्तों से ऑनलाइन बातचीत हो सकती है। नए और प्रभावी संबंध बन सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक
झूठ बोलने से परेशानी हो सकती है, इसलिए सच बोलें। सकारात्मकता बनी रहेगी। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र असफल रहेंगे। रुका हुआ धन आपकी योजनाओं और प्रयासों से प्राप्त हो सकता है। बच्चों की सफलता से गर्व महसूस होगा।
धनु
निजी जीवन के मामलों में दूसरों की सलाह लेने से बचें। विवादों का समाधान निकलेगा। धार्मिक आयोजनों की योजना बना सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का सान्निध्य मिलेगा।
मकर
पुराने रिश्तों को फिर से जोड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यभार अधिक हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानीपूर्वक निवेश करें। विद्यार्थियों को करियर के अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों की चिंता रह सकती है।
कुंभ
प्रियजनों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय दें। अपने कार्यों को बारीकी और सफाई से पूरा करेंगे।
मीन
ऑफिस में टीमवर्क के कारण कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार के लिए उधार लेने की योजना बना रहे हैं तो दस्तावेजों की गहन जांच करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। घर की महिलाओं का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।