Priyanka Chahar Choudhary Photos : ऑरेंज आउटफिट में प्रियंका चाहर चौधरी ने बिखेरा हुस्न का जादू, अंदाज देख फैंस को आई 'बेशरम रंग' की याद

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी आज इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ नए-नए लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस की नए फोटोशूट की तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

प्रियंका चाहर चौधरी के हालिया लुक ने उनके फैंस को दीवाना कर दिया है। प्रियंका की तस्वीरें देखने के बाद फैंस ने उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से कर दी। ऑरेंज रंग में रंगीं प्रियंका को देखकर लोग अपना दिल हार रहे हैं।

यह भी पढ़े - अविनेश रेखी ने सोनी सब के ‘गणेश कार्तिकेय’ में भगवान शिव की भूमिका के लिए पूर्ण मौन अपनाया

प्रियंका चाहर चौधरी ऑरेंज आउटफिट में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे अंदर की धूप को चैलेंज कर रही हूं।' 

उड़ारियां एक्ट्रेस की तस्वीरों पर  फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से की और लिखा, 'टीवी की दीपिका पादुकोण।' कुछ ने तो उन्हें देखकर 'बेशरम रंग' गाने को याद करना शुरू कर दिया।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हुस्न की बिजलियां गिराते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी 'उड़ारियां' का हिस्सा थीं और अंकित गुप्ता के साथ उनकी दोस्ती को काफी सराहा गया।

आप फोटो में देख सकते हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी ने अदाओं के जलवे बिखेरते हुए कैमरे के सामने एक से बढ़कर पोज दिए हैं। अब एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में कथित धर्मांतरण और मानव तस्करी गिरोह का खुलासा: दो सगी बहनें गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी भोपाल में कथित धर्मांतरण और मानव तस्करी गिरोह का खुलासा: दो सगी बहनें गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने कथित तौर पर नौकरी का झांसा देकर युवतियों के शोषण, धर्मांतरण...
लखनऊ हत्याकांड में नए खुलासे: पिता की दूसरी शादी की आशंका बनी हत्या की वजह, आरोपी की मानसिकता पर उठे सवाल
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या, पति फरार
जापान में प्रवासी भारतीयों से मिले सीएम योगी, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश में अपराधियों का प्रभाव, जांच को किया जा रहा प्रभावित: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.