Jharkhand News: सड़क हादसे में नवविवाहिता समेत तीन महिलाओं की मौत, सात गंभीर घायल

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। भद्रकाली मंदिर से पूजा कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई, जिससे नवविवाहिता समेत तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसा सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया के पास चतरा-चौपारण मुख्य पथ पर हुआ। स्कॉर्पियो चला रहे रश्मिकांत साहू को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। मृतकों की पहचान नवविवाहिता प्रीति कुमारी (24), पिंकी देवी (35) और विमला देवी (64) के रूप में हुई है।

सभी मृतक और घायल लावालौंग थाना क्षेत्र के रखेद गांव के निवासी हैं। घायलों में प्रिया कुमारी, मानवी कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, रश्मिकांत साहू, रिमझिम कुमारी और राहुल कुमार शामिल हैं।

बताया गया कि 20 अप्रैल को ही प्रीति कुमारी का विवाह ओड़िसा निवासी गृह रक्षक बल के जवान रश्मिकांत साहू से हुआ था। विवाह के बाद नवदंपती परिजनों के साथ पारंपरिक पूजा के लिए भद्रकाली मंदिर गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सिमरिया विधायक उज्जवल दास और जेएमएम नेता मनोज चंद्रा भी सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

छह दिन की दुल्हन का टूटा सपना

नवविवाहिता प्रीति कुमारी की शादी को महज छह दिन ही हुए थे। वह नई जिंदगी की शुरुआत करने निकली थी, लेकिन रास्ते में ही मौत ने उसका साथ छीन लिया। यह हादसा परिवार और गांव वालों के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.