दो बहनों को आपस में हुआ प्यार तो बन गए 'पति-पत्नी', थाने में जमकर हंगामा ; देखें Video 

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना के महिला थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। साथ जीने-मरने की कसमें खाकर थाने पहुंची दो युवतियों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। कहा कि वह साथ रहना चाहती हैं। ये दोनों युवतियां सीवान की रहने वाली हैं। दोनों पारिवारिक रिश्ते में बहन हैं। आवेदन में कहा है कि वे दोनों ईश्वर को साक्षी मानकर 31 अक्टूबर से पति-पत्नी की तरह रह रही हैं। दोनों ने यह भी कहा है कि वे तीन वर्ष से एक-दूसरे से प्यार करती हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को लिखे आवेदन में युवतियों ने बताया है कि 31.10.2023 से दोनों अपनी मर्जी और बिना किसी के दबाव में एक दूसरे के साथ रह रही हैं। यदि उन दोनों के माता-पिता उनके विरुद्ध थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज करते हैं तो उसका संज्ञान नहीं लिया जाए। यह भी बताया कि यदि उन दोनों पर किसी प्रकार का कोई हमला या कोई घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार उनके माता-पिता होंगे।

यह भी पढ़े - अपना दल (एस) का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को, सोशल मीडिया और AI के इस्तेमाल पर मिलेगा प्रशिक्षण

वहीं, सीवान से पटना पहुंचे परिजनों को देख दोनों युवतियों ने महिला थाना परिसर में ही अपने परिजनों पर उन्हें जबरन अलग कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगीं। हालांकि मौके पर मौजूद महिला सिपाहियों ने दोनों युवतियों को शांत कराया। सीवान से पटना के महिला थाने पहुंची इन दोनों युवतियों के परिजनों की इन बालिग समलैंगिक युवतियों के आगे एक न चली।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना के एसआई रामानुज ने कहा कि दोनों युवतियां बालिग हैं। सुरक्षा की गुहार लगाने आई थीं। दोनों के परिजनों को जब बुलाया गया तो युवतियों ने बालिग होने का हवाला दिया। कहा कि एक-दूसरे के साथ रहेंगी। परिजनों के साथ नहीं जाना चाहती थीं। इस पर उनके परिजनों के साथ न भेजकर उन दोनों के फैसले पर ही पुलिस ने छोड़ दिया।

 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.