एनएच 75 फोरलेन डायवर्जन पर उड़ रहे धूल के कारण हुए हादसे में दो बाइक सवारों की जान चली गयी.

पलामू। रांची-डालटनगंज मुख्य पथ पर मंगलवार की रात करीब10.30 बजे लहलहे में बन रहे एनएच-75 फोरलेन के डायवर्सन पर अज्ञात वाहन कीे चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक जख्मी है। हालांकि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए डालटनगंज सदर अस्पताल भेजा था, जहां दोनों युवकों की मौत होने की पुष्टि चिकित्सकों द्वारा करने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव घर ले आए। बुधवार को अंतिम संस्कार करा दिए जाने की भी सूचना है। इधर, बताया जाता है कि एनएच-75 पर उड़ रही धूल की वजह से बाइक सवार युवकों को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया। बाइक पर सवार सभी युवक सतबरवा प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वही मृत युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। एक युवक सतबरवा प्रखंड के धावाडीह पंचायत का तथा दूसरा मृतक युवक सदर थाना क्षेत्र के चियांकी गांव का निवासी है।

अस्पताल और परिजनों ने सूचना नहीं दी है: थाना प्रभारी
इधर, सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले एनएच 75 पर लहलहे में सड़क हादसे के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अंचित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि लहलहे के ग्रामीणों ने जानकारी दी थी कि रात्रि में बन रहे एनएच के ड्राईवर्सन में बाईक हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों द्वारा संबंधित थाना को सूचना नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े - ‘अगर मेरा कोई जुड़वाँ भाई बन सकता है, तो वह सिर्फ सतीश था’: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.