- Hindi News
- भारत
- 27 जिलों में हो सकती है बारिश, कही-कहीं ओले गिरने की भी संभावना
27 जिलों में हो सकती है बारिश, कही-कहीं ओले गिरने की भी संभावना
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ‘चैत्र‘ के महीने में भी ‘मानसून’ सा नजारा देखने मिल रहा है। राज्य के अनेक जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बीच-बीच में सूरज तल्खी दिखाने का प्रयास करता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को भोपाल, जबलपुर, उज्जैन समेत 27 जिलों में बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं इससे पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई और कई जगह ओले भी गिरे। मौसम विभग की मानें तो अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने की इस वजह से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। विभाग ने आगामी 15 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है।
