गड्ढे में गिर गया था कुत्ता, निकालने पहुंचे लोगों ने रजाई में लिपटी देखी लड़की की लाश, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली : नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार थाना क्षेत्र से पति द्वारा पत्नी का गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपनी मां और भाई की मदद से पत्नी को मौत के घाट उतारा और शव को खाली प्लॉट के गहरे गड्ढे में फेंक दिया। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब एक कुत्ता उस गड्ढे में गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, उसकी मां और नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शव को 24 घंटे घर में रखने के बाद उसे गड्ढे जहां डीकंपोज खाद बनाई जाती है, लेकिन इसी गड्ढे में एक कुत्ता गिर गया तो मामले का खुलासा हुआ। दरअसल वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के गुमशुदा की शिकायत थाने दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बेटी पिछले 5 सालों से विक्की नाम के युवक के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़े - अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान

एक साल पहले ही दोनों ने शादी की थी और बीती 24 जनवरी को पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उस दिन से उनकी बेटी से बात नहीं हुई। ससुराल वालों से पूछा तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला फिर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। 8 फरवरी को गहरे गड्ढे में एक कुत्ता गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की तो देखा कि रजाई में लिपटा एक शव दिखाई दिया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त कराई गई। पुलिस ने आरोपी पति उसकी मां समेत उसके नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.