अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर छह वाहन जब्त

कोरबा/जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के सहायक उड़नदस्ता दल प्रभारी पीडी जाडे एवं टीम द्वारा बुधवार को जिला जॉजगीर चांपा के पामगढ, शिवरीनारायण, देवरघट्टा, देवरी एवं तनौद क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन/भण्डारण / उत्खनन करने वाले वाहनो / स्थानों का औचक जांच किया गया। खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जांच के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के चार प्रकरण, मिट्टी (ईट) के दो प्रकरण दर्ज किया गया।

इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले कुल छह वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। खनिज नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलास्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जांच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े - Axis Bank Auto Loan: अब कार और बाइक खरीदने के लिए 30 मिनट में मिलेगा लोन, एक्सिस बैंक ने शुरू की डिजिटल सुविधा

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.