राम राजा मंदिर में रामायण के प्रसंगों के मंचन से जीवंत हुई ओरछा की सांस्कृतिक विरासत

ओरछा, नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगर ओरछा स्थित राम राजा मंदिर में तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम में रामायण के प्रमुख प्रसंगों का पारंपरिक नाट्य शैली में मंचन किया गया। सभ्यता फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से इस आयोजन की प्रस्तुति दी। देशभर में पहचान बना चुके शुभ प्रवेश इवेंट्स रामलीला ग्रुप के 32 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मंदिर परिसर को भक्तिमय और सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेश केवट, ओरछा नगर परिषद अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पतेरिया, जनभागीदारी अध्यक्ष संजय नकीब, भाजपा जिला महामंत्री विवेक तोमर, जिलाधिकारी जमुना भिड़े और एसडीएम अशोक जैन उपस्थित रहे। सभ्यता फाउंडेशन के सीईओ पराग साहनी ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।

यह भी पढ़े - एक्सिस बैंक ने होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए शुरू किया विशेष ऋण कार्यक्रम, PHDCCI और TTAG से किया समझौता

तीन दिनों में रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन

रामलीला के पहले दिन भगवान श्रीराम के जन्म, बाल्यकाल और सीता स्वयंवर जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। दूसरे दिन भगवान राम के वनवास और माता सीता के हरण की घटनाओं को प्रस्तुत किया गया। अंतिम दिन भगवान हनुमान की लंका यात्रा, रावण के साथ युद्ध और रावण वध का मंचन हुआ। तीन दिनों की प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने रामायण की कथा को दर्शकों के सामने जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

आध्यात्मिक परंपरा और भारतीय नाट्य कला का संगम

राम राजा मंदिर में रामलीला का आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यहां भगवान श्रीराम की पूजा राजा के रूप में की जाती है। ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल पर रामायण के प्रसंगों का मंचन ओरछा की आध्यात्मिक परंपराओं और भारत की समृद्ध नाट्य कला को एक साथ जोड़ने का प्रयास रहा।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि ओरछा की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत इसे प्रदेश के प्रमुख हेरिटेज टूरिज्म केंद्रों में स्थापित करती है। ऐसे आयोजन पर्यटकों को शहर की जीवंत परंपराओं से परिचित कराने के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बोर्ड ऐसे कार्यक्रमों को सहयोग देना चाहता है, जो ओरछा को सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान दिलाएं।

ओरछा में सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की योजना

सभ्यता फाउंडेशन की एडवाइजरी बोर्ड की सह-अध्यक्ष अवंतिका डालमिया ने कहा, “ओरछा में हमारी पहली सांस्कृतिक प्रस्तुति को लोगों से मिला अच्छा प्रतिसाद देखकर बहुत खुशी हुई। हम इस पहल को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके तहत ऐसे और सांस्कृतिक कार्यक्रम और खास अनुभव तैयार किए जाएंगे, जिनसे पर्यटकों को ओरछा को नए तरीके से जानने और यहां की विरासत को करीब से देखने का मौका मिले।”

इस आयोजन के साथ मध्य प्रदेश में सभ्यता फाउंडेशन की गतिविधियों की शुरुआत हुई है। भारत सरकार की ‘अडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0’ पहल के तहत फाउंडेशन स्मारक सारथी के रूप में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के साथ मिलकर ओरछा में आगे भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यटकों के लिए विशेष अनुभव विकसित किए जाएंगे।

इन पहलों का उद्देश्य ओरछा की स्थापत्य विरासत और आध्यात्मिक महत्व को उसकी कहानियों, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर पर्यटकों के सामने प्रस्तुत करना है। इससे ओरछा को एक प्रमुख हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.