धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार

उत्तर प्रदेश, नवंबर 2026। दिवाली के पावन पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। यह त्योहार समृद्धि, नई शुरुआत, सौभाग्य और पारंपरिक खुशियों का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर सोना-चांदी या कोई विशेष वस्तु खरीदने से लेकर वर्षों पुरानी परंपराओं को निभाने तक, हर पहलू में उम्मीद और उत्साह झलकता है।

इसी festive माहौल के बीच जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में गिरधर की भूमिका निभा रहे अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने धनतेरस से जुड़ी अपनी भावनाएं और त्योहार मनाने के विचार साझा किए।

यह भी पढ़े - सोशल मीडिया पर प्यार जताना आसान, असल जिंदगी में दिल की बात कहना मुश्किल: प्रणव कुमार

‘हमारी राधा’ में रिश्तों के बीच बढ़ता तनाव

शो में गिरधर की जिंदगी इन दिनों उलझनों से गुजर रही है। वह शनाया (वैदेही नायर) के करीब आता जा रहा है, जबकि उसके धोखे से आहत राधा (सिमरन कौर) ने अब उससे मुकाबला करने का फैसला किया है। राधा बदला लेने और गिरधर को वापस पाने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ रही है। कहानी में रिश्तों के बदलते समीकरण दर्शकों के लिए दिलचस्प मोड़ लेकर आ रहे हैं।

धनतेरस पर अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार

धनतेरस के महत्व पर बात करते हुए अक्षय म्हात्रे ने कहा,

“धनतेरस दिवाली की शुभ शुरुआत का प्रतीक है। दिवाली हमारे देश के सबसे बड़े और पसंदीदा त्योहारों में से एक है। परंपरा के अनुसार, इस दिन लोग सोना, चांदी या अपने लिए कोई भी विशेष वस्तु खरीदकर घर लाते हैं और सुख-समृद्धि व सौभाग्य के लिए पूजा करते हैं। मेरा मानना है कि धनतेरस का त्योहार सिर्फ सोना खरीदने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली का स्वागत करने का अवसर भी है। आप घर में जो भी वस्तु लेकर आते हैं, उससे जुड़ी भावना और विश्वास ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। धनतेरस के साथ त्योहारों के इस मौसम की रौनक, उत्साह और अपनों के साथ मिलने-जुलने की खुशियां शुरू हो जाती हैं। दिवाली कुछ ही दिनों में आने को है, ऐसे में मैं कामना करता हूं कि सभी को खुशियां, अच्छी सेहत, समृद्धि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले।”

‘हमारी राधा’ में गिरधर के रूप में अक्षय म्हात्रे की कहानी और धनतेरस पर उनके विचार त्योहार के उत्साह को और खास बनाते हैं।

देखिए ‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.