- Hindi News
- भारत
- 26/11 की 17वीं बरसी : CM देवेंद्र फडणवीस और उप CM अजित पवार ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
26/11 की 17वीं बरसी : CM देवेंद्र फडणवीस और उप CM अजित पवार ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
On
मुंबई। 26 नवंबर 2008 के आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों को आज उनकी 17वीं बरसी पर पूरे देश ने नमन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस मुख्यालय में शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और महान बलिदान को याद किया।
यह भी पढ़े - PM Modi Haryana Visit : कुरुक्षेत्र में बोले प्रधानमंत्री, गुरु तेग बहादुर की शिक्षाएं भारत की प्रेरणा शक्ति
26/11 हमले में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने समुद्र मार्ग से मुंबई में प्रवेश कर ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नरीमन हाउस सहित कई स्थानों पर हमला किया था। इस भयावह आतंकी वारदात में 166 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक घायल हुए थे।
हमले के बाद देश की सुरक्षा नीतियों में बड़े बदलाव किए गए
- तटीय सुरक्षा को मजबूत किया गया
- खुफिया तंत्र को अपग्रेड किया गया
- संचार और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को बेहतर किया गया
- प्रमुख महानगरों में NSG की तैनाती बढ़ाई गई
आज देश उन सभी वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करता है जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर मुंबई को बचाया।
खबरें और भी हैं
नई शिक्षा नीति के तहत मध्यप्रदेश ओपन स्कूल का पाठ्यक्रम होगा अपडेट
By Parakh Khabar
Latest News
27 Nov 2025 05:18:47
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 2015 से पूरा देश प्रत्येक वर्ष 26...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
