- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बरेली
- बरेली : बीएलओ ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हृदय गति रुकने से मौत, प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया संज्ञान
बरेली : बीएलओ ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हृदय गति रुकने से मौत, प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया संज्ञान
On
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बीएलओ ड्यूटी निभा रहे शिक्षक सर्वेश गंगवार (47) की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय परधौली में तैनात थे और एसआईआर सर्वे के लिए उन्हें बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
यह भी पढ़े - Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में धावकों ने एक साथ लगाई दौड़, आयुक्त और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
उन्हें पहले स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज देने में असमर्थता जताई। इसके बाद मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर, एडीएम सिटी, सीएमओ विश्राम सिंह और इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह अस्पताल पहुँचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं
Ballia News : आत्महत्या प्रकरण में दोषी को 5 वर्ष की जेल, अर्थदंड भी
By Parakh Khabar
Latest News
26 Nov 2025 15:48:05
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार रात अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे और कानून–व्यवस्था की स्थिति पर उच्च स्तरीय...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
