भोपाल में थिंक गैस की नई पहल, चार बड़ी सोसाइटी घोषित हुईं ‘एलपीजी फ्री ज़ोन’

भोपाल : देश की प्रमुख सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में शामिल थिंक गैस ने भोपाल में ‘एलपीजी फ्री ज़ोन’ अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के उपयोग को बढ़ावा देना और एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भरता कम करना है।

उपभोक्ता संरक्षण कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘कंज्यूमर अवेयरनेस प्रोग्राम’ के दौरान थिंक गैस ने भोपाल क्षेत्र की चार बड़ी रिहायशी सोसाइटीज़ को ‘एलपीजी फ्री ज़ोन’ सर्टिफिकेशन प्रदान किया। इन सोसाइटीज़ में बड़ी संख्या में परिवारों ने एलपीजी सिलेंडर छोड़कर पीएनजी कनेक्शन अपनाया है।

यह भी पढ़े - अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और आईएचजी के बीच बड़ी साझेदारी, भारत में किम्पटन होटल्स की एंट्री

प्रमाणित की गई सोसाइटीज़ में सागर लेक व्यू होम्स (अयोध्या बायपास), सौम्या पार्क लैंड (अवधपुरी), आकृति ग्रीन्स (सलैया) और कैनाल किनशिप (सलैया) शामिल हैं। इन सभी सोसाइटीज़ में कुल 1902 से अधिक परिवार रहते हैं।

थिंक गैस के अनुसार यह पहल लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध गैस आपूर्ति के लिए पीएनजी अपनाने के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी का कहना है कि पाइप्ड गैस न केवल सुविधाजनक है, बल्कि लंबे समय में यह अधिक सुरक्षित और किफायती विकल्प भी साबित होती है।

थिंक गैस के रीजनल हेड-भोपाल डी.एस. दुर्गेश ने कहा कि ‘एलपीजी फ्री ज़ोन’ अभियान का उद्देश्य रिहायशी सोसाइटीज़ के सहयोग से पीएनजी नेटवर्क का विस्तार करना और लोगों में पाइप्ड गैस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सोसाइटीज़ से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया कंपनी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

कंपनी ने बताया कि आने वाले महीनों में इस अभियान का विस्तार पूरे भोपाल जियोग्राफिकल एरिया में किया जाएगा। इसके तहत उन नई रिहायशी सोसाइटीज़ को भी ‘एलपीजी फ्री ज़ोन’ प्रमाणित किया जाएगा, जहां बड़े स्तर पर पीएनजी कनेक्शन अपनाए जाएंगे।

यह पहल शहरी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और अधिक से अधिक घरों तक पीएनजी की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.