- Hindi News
- भारत
- लोकसभा चुनाव 2024: अब आप कहें कि मैं सेक्यूलर हूं, यह सुन कांग्रेस प्रत्याशी गुंजल हुए नाराज
लोकसभा चुनाव 2024: अब आप कहें कि मैं सेक्यूलर हूं, यह सुन कांग्रेस प्रत्याशी गुंजल हुए नाराज
On
कोटा। कोटा-बूंदी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल शनिवार को नामांकन भरेंगे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक सभा में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और गुंजल में तकरार हो गई। पूर्व भाजपा विधायक रहे गुंजल के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद शहर में उनकी यह पहली सभा थी। धारीवाल ने गुंजल से कहा, अब आपने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। अब आप ये कहिए कि आपने मुझ पर जो आरोप लगाए थे वो सब गलत थे। साथ ही यह भी कहिए कि अब आप सेक्युलर हैं। इस पर गुंजल मंच पर खड़े हो गए और धारीवाल को टोकते हुए बोले-आप वरिष्ठ नेता हैं और मंच पर ऐसी बात करना शोभा नहीं देता। इस तकरार के दौरान गुंजल और धारीवाल के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। याद दिला दें कि इससे एक दिन पहले गुंजल ने धारीवाल के निवास पर जाकर मुलाकात की थी।
कोटा उत्तर के विधायक धारीवाल ने कहा कि प्रहलादजी आपका जो अब तक जो करेक्टर रहा है, उसे बदलना पड़ेगा और कांग्रेस में सेक्युलर बनकर रहना पड़ेगा। इस पर गुंजल बोले- आप जैसे वरिष्ठ नेता को मंच पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। धारीवाल ने जवाब दिया-मैं तो करूंगा। इसके बाद धारीवाल ने कहा कि इन्होंने पार्टी और विचारधारा बदलकर कांग्रेस की विचारधारा को अपना लिया तो अपना कर्तव्य बनता है कि कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने के लिए संघर्ष करेंगे। छोटे-मोटे विवाद होते रहेंगे, पार्टी की जीत से कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस का वोट कांग्रेस में ही जाएगा। उन्होंने तीखे तेवर में कहा कि यह अंतिम बात मैं फिर से कह रहा हूं। मुझे जो तकलीफ थी, वो मैंने बता भी दी और कह भी दिया। किसी और को कोई तकलीफ हो तो व्यक्तिगत बता दे, लेकिन कांग्रेस का वोट कांग्रेस में ही जाना चाहिए। गुंजल ने मंच पर कहा कि विपक्ष में रहते हुए जो विरोधाभास थे, अब हम एक माला में हो गए तो सभी विरोधाभास खत्म हो गए। इनके आशीर्वाद से मिलकर आगे बढ़ेंगे।
आरोप साबित करो या कहो वे गलत थे-
धारीवाल ने गुंजल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ये मुझसे मिलने आए तो मैंने स्पष्ट कह दिया था कि आपने जो आरोप लगाए थे या तो साबित करो या कह दो कि सभी आरोप गलत मानें। इन्होंने कह दिया था कि मैं बोल दूंगा आरोप गलत थे। ये बात साफ होनी चाहिए, क्योंकि लोग बार-बार आकर पूछते हैं उनका क्या होगा। हमारे सामने वह भाजपा प्रत्याशी है जिसने कोटा के हर काम को रोका है और रोड़े अटकाएं हैं। एयरपोर्ट हो या मुकुंदरा टाइगर रिजर्व कोई काम पूरा नहीं होने दिया। भाजपा उम्मीदवार को इस बार सबक सिखाना है, उन्होंने 10 साल में कुछ काम नहीं किया।
जिल्लत आसानी से बर्दाश्त करने वाला नहीं: गुंजल
सभा से निकले प्रहलाद गुंजल ने पत्रकारों से कहा कि कोई जिल्लत की बात नहीं थी, मैं जिल्लत इतनी आसानी से बर्दाश्त करने वाला नहीं हूं। मुझे ठीक नहीं लगा तो खड़े होकर विरोध जता दिया। शनिवार को नामांकन रैली और जनसभा दोनों ही भव्य होगी। उन्होंने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि आज अनायास जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। आप लोगों ने जो प्यार दिखाया है उस प्यार ने मुझमें 440 वॉट का करंट भर दिया है। हम सब साथ में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। इसके बाद गुंजल बूंदी के लिए रवाना हो गए।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
