जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, हथियार बरामद 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार को सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संयुक्त बलों ने उरी सेक्टर में प्रयास को विफल कर दिया और अब तक के ऑपरेशन के दौरान छह पिस्तौल और चार हथगोले बरामद किए गए हैं। 

सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ हो गयी है और इलाके में गोलीबारी शुरू हो गई है। अभी तक किसी आतंकी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

यह भी पढ़े - गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी और बेटी की हत्या की, दूसरी बेटी घायल

सेना ने एक्स पर कहा, “बारामूला के उरी सेक्टर के नरसिम्हा भैरव चौकी के पास शनिवार की रात को भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में, बारामूला के उरी सेक्टर में एओसी पर सतर्क सैनिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की तलाश की गयी और इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। मौके से छह पिस्तौल और चार हैंड ग्रेनेड बरामद किये गये। ऑपरेशन प्रगति पर है।” 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.