गुना: फिल्मी अंदाज में प्रेमी ने दुल्हन का किया अपहरण, पुलिस ने देवास से बरामद किया

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में एक फिल्मी अंदाज में दुल्हन का उसके प्रेमी ने अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन को देवास जिले से बरामद कर लिया।

पहले भी दो बार भाग चुकी थी युवती

जानकारी के मुताबिक, युवती का प्रेम प्रसंग अभिषेक जाटव से चल रहा था। शादी से पहले वह दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी। लेकिन इस बार उसकी शादी विक्रम बंजारा से तय हो गई और धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े - त्योहार की रौनक के पीछे छिपी मेहनत को सामने लाएगी पैरागॉन की नई ब्रांड फिल्म

शादी के बाद रास्ते में किया अपहरण

शादी के बाद जब विक्रम बंजारा अपनी नई दुल्हन को ससुराल ले जा रहा था, तभी प्रेमी स्कॉर्पियो लेकर पहुंचा और कार को ओवरटेक कर रुकवा दिया। इसके बाद उसने चाकू से कार के शीशे तोड़ दिए और टायरों को भी गोद दिया। विरोध करने पर दूल्हे के साथ मारपीट भी की।

पुलिस ने देवास से पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार

इसके बाद प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका का अपहरण कर फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जीपीएस लोकेशन ट्रैक कर आरोपियों को देवास से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी आकाश बंजारा अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’, जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन रिश्तों की उलझन बनेगी चुनौती
दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”
बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
“राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.