Hariyana News: चुनाव आयोग की वेबसाइट हैक, SDM निलंबित

कैथल। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच चुनाव आयोग (Election Commission) की वेबसाइट हैक होने का मामला सामने आया है जिसके चलते SDM ने पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया, जिसके बाद राज्यपाल ने SDM को ही सस्पेंड कर दिया है। ये मामला हरियाणा के कैथल जिले का है। जहां के SDM ब्रह्म प्रकाश गवर्नर के आदेश को सस्पेंड करते हुए सभी सस्पेंड अधिकारियों की पुनः बहाली कर दी गई हैं।

कैथल SDM को सस्पेंड करने के बाद हरियाणा पुलिस इस केस की जांच कर रही है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा कैथल में रैली के लिए अनुमति का आवेदन दिया गया था, जो कि रिजेक्ट हुआ और उसमें पार्टी को लेकर काफी विवादित बातें भी जवाब में लिख दी गईं।

यह भी पढ़े - गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम

इस मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए ARO ब्रह्म प्रकाश ने तुरंत प्रभाव से पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था लेकिन अब SDM ने को राज्यपाल द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है, जो कि उनके लिए ही एक झटका साबित हुआ है।

हैक हो गई थी आयोग की वेबसाइट
बता दें कि आचार संहिता के तहत सभी राजनीतिक दलों को कोई भी रोडशो, रैली का आयोजन करने के लिए परमिशन लेनी पड़ सकती है। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा ECore वेबसाइट भी लॉन्च की हुई है चुनाव के मद्देनजर दो दिन पहले ही जिला प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग भी दी गई थी लेकिन फिर एक बड़ी गड़बड़ हो गई।

वेबसाइट हैकिंग को लेकर ARO ब्रह्म प्रकाश ने कहा था कि इस मामले में उन्होंने तुरंत एक्शन लिया था और जिम्मेदार 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होंने बताया था कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.