- Hindi News
- भारत
- सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश
सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश
जगदलपुर । लोकसभा निर्वाचन के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 10 बस्तर (अजजा) के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ. जे.गणेशन ने आज बुधवार को बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप मतदाताओं के लिए छाया, पेयजल, शौचालय की सुविधा सहित दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैम्प इत्यादि की व्यवस्था को देखा और ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए छाया एवं पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक डॉ. गणेशन ने अपने भ्रमण के दौरान बड़ांजी एवं लोहण्डीगुड़ा चेक पोस्ट का जायजा लिया और यहां तैनात स्थैतिक निगरानी दलों के कार्यों का जांच कर नकदी, आभूषण एवं शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए।
