57 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दुमका। धोखाधड़ी कर 57 लाख रुपए ठगी करने के मामले में रांची के दो लोगों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई दुमका शहर के चम्पानगर,ग्रांट स्टेट मुहल्ले के पतरास टुडू के बयान पर नगर थाना की पुलिस ने की है। पतरास टुडू का आरोप है कि रांची के विनोद गुड़िया से उनकी जान पहचान थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। दोनों ने उन्हें फोन पर रुपए को दोगुना करने का लालच दिया। दोनों के बहकावे में वे आ गए। दोनों युवक विनोद गुड़िया एवं सलीम जॉन टोपनो रिश्ते में साला और बहनोई है।

उसका साला सलीम जॉन टोपनो बड़ा घाघरा,सीरम टोली डोरंडा,एजी ऑफिस कैम्पस रांची में रहता है और वह राशन का थोक विक्रेता है। उसके साला ने कुसई बड़ा घाघरा रांची में आशीष स्टोर से खोला है। ट्रेडिंग का भी काम करता है। छह महीने के अंदर उक्त रुपए को डबल कर वापस कर देगा। विनोद गुड़िया एवं सलीम जॉन टोपनो की बातों में वे आ गए और रुपए देने के लिए राजी भी हो गए। पीड़ित पतरास टुडू ने अपने बेटे अभिषेक टुडू के एसबीआई खाता से 29 मई 2022 को 2 लाख 40 हजार,30 मई 2022 को दो लाख,पत्नी मेरीला मुर्मू के एसबीआई खाता से पांच लाख रुपया ट्रांसफार्मर किया। वहीं 8 जुलाई 2022 को 18 लाख सलीम जॉन टोपनो और विनोद गुड़िया ने दुमका आकर सलीम जॉन टोपनो के खाता में 24 लाख रुपया ट्रांसफर किया। दोनों साला और बहनोई के खाते में कुल 57 लाख रुपए को ट्रांसफर किया गया।

यह भी पढ़े - T20 World Cup 2026 : भारत बना टी-20 का विश्व विजेता, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

कुछ दिनों के बाद रुपए मांगने पर दोनों टाल-मटोल करने लगे। काफी बोलने पर एक चेक दिया गया,जो बाउंस कर गया है। बाउंस चेक करने पर वे दोनों के विरुद्ध केस दायर करना चाह रहे थे,पर सलीम जॉन टोपना उक्त रुपए को जल्द से जल्द वापस करने का आश्वासन दे रहा था। साल गुजरने के बाद भी दोनों ने रुपए को वापस नहीं लौटाया और दोनों ने अपने-अपने मोबाइल को भी ऑफ कर दिया। अंत में न्याय के लिए थाना में दोनों साला और बहनोई के विरुद्ध भादवि की धारा 406 एवं 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान करने में जुट गयी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.