भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार युवकों की मौत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश सीमा के पास जलियां जांच चौकी के समीप उज्जैन से श्री सांवलियाजी दर्शन के लिए आ रही स्कॉर्पियो कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

यह भी पढ़े - असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक पर नजर, कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए मैदान में

इस आमने-सामने की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार गौरव पंवार, अनिल नरवाल, राजा नरवाल और संजू देपानी, सभी निवासी हिंगोरिया (उज्जैन), की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दीपक देपाल, योगेश भांबी और सुनील बलाई को उपचार के लिए निम्बाहेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.