- Hindi News
- भारत
- Delhi Election 2025: ओवैसी ने पीएम मोदी और केजरीवाल को बताया एक ही सिक्के के दो पहलू, कहा- दोनों का
Delhi Election 2025: ओवैसी ने पीएम मोदी और केजरीवाल को बताया एक ही सिक्के के दो पहलू, कहा- दोनों का संबंध RSS से
On
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों में कोई खास अंतर नहीं है। उन्होंने दोनों को "एक ही सिक्के के दो पहलू" करार दिया।
AIMIM प्रमुख ने दिल्ली के शाहीन बाग में एक पैदल मार्च भी किया और जनता से अपील की कि वे 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के चुनाव चिह्न 'पतंग' के लिए वोट करें।
ओवैसी के इस बयान के बाद दिल्ली की चुनावी सियासत और गरमा गई है। उनके आरोपों पर अब आम आदमी पार्टी और भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं
राहुल और अखिलेश नकारात्मक राजनीति कर रहे : ब्रजेश पाठक
By Parakh Khabar
Latest News
12 May 2026 05:26:04
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
