- Hindi News
- भारत
- उल्टी-दस्त से पीड़ित एक पहाड़ी कोरवा बच्ची की मौत
उल्टी-दस्त से पीड़ित एक पहाड़ी कोरवा बच्ची की मौत
On

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम डूमरडीह में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक पहाड़ी कोरवा बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की उम्र 12 साल थी। दो दिन पहले इसी ब्लॉक के ग्राम गुरमा में 15 साल की लड़की की मौत हुई थी लोगों के मुताबिक डायरिया की चपेट में कई लोग आ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका मंगला के चाचा सुखु राम ने बताया कि पिछले 3 दिनों से मंगला की तबीयत खराब थी। पीड़ित परिवार पहाड़ में निवास करता है। तबीयत खराब होने के बाद उसे पहाड़ से नीचे उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद उसे अस्पताल ले जाया रहा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। आसपास गांव और बस्ती में कई लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित है। ग्रामीण देवना राम पहाड़ी कोरवा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण गांव के अलावा आसपास और गांव में महामारी फैली हुई है।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Latest News
27 Apr 2025 14:16:18
मुंबई। दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय वाली पांच मंजिला इमारत ‘कैसर-ए-हिंद’ में...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.