- Hindi News
- भारत
- देवास में दलितों की पिटाई का मामला गरमाया, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन क...
देवास में दलितों की पिटाई का मामला गरमाया, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले में पुलिस हिरासत में दलित युवकों की कथित पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मध्यप्रदेश पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर है। डीजीपी तुरंत दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करें, हाई-लेवल जांच बैठाएं और दलित बच्चों को न्याय दें। दलितों पर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं होगा।"
कांग्रेस का कहना है कि राज्य में अनुसूचित जाति और जनजाति के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि प्रतिदिन सात एससी-एसटी वर्ग की महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं, 30 हजार से ज्यादा बेटियां लापता हैं और भाजपा से जुड़े लोग सत्ता व पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक, राज्य में 70 लाख से अधिक लोगों पर बेवजह प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
मंगलवार को कांग्रेस ने रीवा में न्याय सत्याग्रह का आयोजन कर सरकार की नीतियों और बढ़ते अपराधों को लेकर जमकर हमला बोला था।