मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह की जयंती और पी.वी. नरसिम्हा राव की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल। किसानों के प्रेरक और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को मनाई गई। हर वर्ष 23 दिसंबर को उनकी जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाई जाती है, जिसका उद्देश्य किसानों के सामाजिक-आर्थिक योगदान को सम्मान देना और उनके कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की पुण्यतिथि भी है। इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव ने दोनों महान हस्तियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा—

यह भी पढ़े - कोहरे–शीतलहर की मार: एमपी में पारा 10 डिग्री से नीचे, 22 जिलों में अलर्ट

“पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर सादर नमन तथा राष्ट्रीय किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने किसानों के कल्याण और कृषि विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन अन्नदाताओं को भी वंदन, जिनकी लगन और अथक परिश्रम से देश के अन्न भंडार समृद्ध हैं।”

एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा—

“पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पी.वी. नरसिम्हा राव जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश के विकास और आर्थिक सुधारों में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री के संदेशों में दोनों नेताओं के ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.