- Hindi News
- भारत
- भाजपा नेता की कार को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में मौत
भाजपा नेता की कार को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में मौत
On
भोपाल/रायसेन। प्रदेश के रायसेन जिले में बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किरार उज्जैन से विदिशा अपने घर जा रहे थे। लेकिन गाड़ी पंचर होने के कारण वे टायर बदलने के लिए रुके, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि वे गाड़ी सहित दूर एक गड्ढे में जाकर गिरे। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले गये थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश किरार करीब दो साल पहले तक रायसेन भाजपा के जिलाध्यक्ष थे, इससे पहले उनकी पत्नी अनीता किरार पांच साल जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। मूलत वह विदिशा के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी पूरी राजनीतिक सक्रियता रायसेन में रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
07 Oct 2026 18:52:31
फिरोजाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
