4 जून के बाद भष्ट्राचारियों के खिलाफ तेज होगी मोदी सरकार की कार्रवाई: नड्डा

रामनाथपुरम । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तमिलनाडु में रामनाथपुरम जिले के परमकुडी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के समर्थन में रोड शो किया। दरअसल अन्नाद्रमुक से निष्कासित पन्नीरसेल्वम भाजपा नीत राजग के तहत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामनाथपुरम से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। तमिलनाडु में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

राज्य की स्टालिन सरकार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने इस पार्टी के लोगों पर ‘बालू घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि द्रमुक का मतलब, डी यानी डायनेस्टी (वंशवाद), एम यानी मनी स्विंडलिंग (पैसे की हेराफेरी) और के यानी कट्टापंचायत (कंगारू अदालत) है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नडडा ने कहा कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी जाएगी और ‘‘ये सभी लोग जेल में होंगे या जमानत पर होंगे। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने के बाद चार जून को मतगणना होगी। नड्डा ने विशेष रूप से तैयार किये गये एक खुले वाहन में सवार होकर रोड शो किया।

यह भी पढ़े - ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का ₹1,200 करोड़ का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा, प्राइस बैंड ₹1,585-1,665 तय

उन्होंने पन्नीरसेल्वम की तारीफ कर उन्हें ऐसा ‘‘वरिष्ठ नेता बताया जो अनुभवी एवं परिपक्व हैं तथा जिन्होंने तमिलनाडु की खातिर संघर्ष किया है।’’नडडा ने कहा कि मोदी ने कोष आवंटन में इस दक्षिणी राज्य के साथ ‘विशेष बर्ताव’ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘तमिल संस्कृति एवं को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि राजग के पिछले एक दशक के शासनकाल में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में तेज छलांग लगाई है तथा 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.