2 महिला फुटबॉलरों से मारपीट 

गोवा :दो महिला फुटबॉलरों के साथ कथित तौर पर मारपीट के मामले में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले एआईएफएफ ने इस मामले की जांच पूरी होने तक दीपक शर्मा को खेल संबंधित गतिविधियों से दूर रहने के लिये कहा था. हिमाचल प्रदेश के खाड एफसी की दो फुटबॉलर भारतीय महिला फुटबॉल लीग सेकंड डिविजन में भाग ले रही थी . उन्होंने आरोप लगाया कि क्लब के मालिक शर्मा 28 मार्च की रात उनके कमरे में घुस आये और उनके साथ मारपीट की .

"साथ चुनाव कराए जाएं तो 2047 से पहले ही भारत विकसित राष्ट्र होगा" : अनुराग ठाकुर ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का किया समर्थन
उन्होंने एआईएफएफ की प्रतिस्पर्धा समिति और गोवा फुटबॉल संघ के सामने शिकायत भी दर्ज की है . इसके अलावा मापुसा पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज की गई है .मापुसा पुलिस ने उन्हें चोट पहुंचाने, महिलाओं के खिलाफ बल का उपयोग करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है." 

यह भी पढ़े - ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का ₹1,200 करोड़ का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा, प्राइस बैंड ₹1,585-1,665 तय

पुलिस उपाधीक्षक संदेश चोदनकर ने कहा, "AIFF कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को औपचारिक शिकायत मिलने के बाद दिन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

मापुसा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शिताकांत नाइक ने कहा, "दीपक शर्मा को रात भर हिरासत में रखा जाएगा और रविवार को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा."

इस बीच, GFA के अध्यक्ष कैटानो फर्नांडीस ने पीटीआई को बताया कि एसोसिएशन ने पीड़ितों को मापुसा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने में मदद की.

सूत्रों के अनुसार शिकायत में दोनों ने कहा कि शर्मा अधिकतर समय नशे में रहते थे और उन्हें उनसे अपनी जान का खतरा है .

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एआईएफएफ को अधिकारी के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई करने के लिये कहा था .शर्मा हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव , क्लब के मालिक और एआईएफएफ की कार्यकारी समिति के सदस्य हैं .

क्या था पूरा मामला?

यहां भारतीय महिला फुटबॉल (आईडब्ल्यूएल) लीग के दूसरे डिवीजन में भाग ले रही हिमाचल प्रदेश स्थित खाद एफसी की दो फुटबॉल खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि क्लब के मालिक शर्मा ने 28 मार्च की रात को उनके कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के खाड एफसी की दो फुटबॉलर भारतीय महिला फुटबॉल लीग सेकंड डिविजन में भाग ले रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि क्लब के मालिक शर्मा 28 मार्च की रात उनके कमरे में घुस आये और उनके साथ मारपीट की. इस मामल में उन्होंने एआईएफएफ की प्रतिस्पर्धा समिति और गोवा फुटबॉल संघ के सामने शिकायत भी दर्ज की थी. इसके अलावा मापुसा पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज की गई थी.

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.