- Hindi News
- स्वास्थ्य
- Side effects of lemon: ज्यादा नींबू लेना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए
Side effects of lemon: ज्यादा नींबू लेना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए
On

नींबू को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नींबू विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। इसलिए, जब नींबू को अपनी डेली डाइट में शामिल किया जाता है तो यह ना केवल इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है, बल्कि पाचन में सुधार करने में भी मदद कर सकते हैं। लेकिन नींबू से मिलने वाले पोषक तत्वों का असली लाभ तभी मिलता है, जब इसे सीमित मात्रा में लिया जाए। कुछ लोग दिनभर में कई बार नींबू का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें फायदे की जगह कई नुकसान का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर प्रति दिन 1-2 नींबू का सेवन करना सुरक्षित है। इससे अधिक नींबू आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि अधिक नींबू लेने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं-
हो सकती है माइग्रेन की समस्या
अगर आपको पहले से ही सिर दर्द या माइग्रेन की शिकायत रहती है तो ऐसे में नींबू का अधिक सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। खट्टे फल अक्सर माइग्रेन और सिरदर्द का कारण बनते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि नींबू टायरामाइन का उत्पादन करता है। यह एक प्राकृतिक मोनोमाइन है, जो अक्सर सिरदर्द का कारण बनता है। इसलिए, दिनभर में एक या दो नींबू से अधिक ना लें।
हो सकती हैं डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स
नींबू यूं तो डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करना डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके लैक्सेटिव इफेक्ट के कारण आपको डायरिया की शिकायत हो सकती है या फिर अन्य डाइजेशन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।
एलर्जिक रिएक्शन
ऐसे भी कुछ लोग होते हैं, जिन्हें नींबू जैसे खट्टे फलों से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी रिएक्शन होने पर उन्हें खुजली और पित्ती जैसे हल्के लक्षणों से लेकर एनाफिलेक्सिस जैसे गंभीर रिएक्शन तक हो सकते हैं। खासतौर से, जब आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो समस्या बद से बदतर हो जाती है। इसलिए, ऐसे लोगों को नींबू या अन्य खट्टे फलों से दूर ही रहना चाहिए।
दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचना
नींबू का रस अम्लीय होता है, और एसिड के बार-बार संपर्क में आने से दांतों का इनेमल नष्ट हो सकता है। जब नींबू का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है, तब यह समस्या बढ़ सकती है। जिससे दांतों में सेंसेटिविटी, डिस्कलरेशन और दांतों में छेद होने का खतरा बढ़ जाता है। इस जोखिम को कम करने के लिए हमेशा एक स्ट्रॉ की मदद से नींबू पानी पीएं और बाद में सादे पानी से कुल्ला कर लें।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे वायुसेना की नई जिम्मेदारी
By Parakh Khabar
Bihar News: अवैध संबंध के चलते युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Ballia News : एआरपी चयन परीक्षा की तिथि घोषित, 2 मई को होगा आयोजन
By Parakh Khabar
दादाजी के साथ गांव की यात्रा : एक अविस्मरणीय अनुभव
By Parakh Khabar
Ballia News : ताड़ के पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, गांव में छाया मातम
By Parakh Khabar
Ballia News : बाल विवाह रोकथाम के लिए बलिया में चलेगा विशेष अभियान
By Parakh Khabar
Ballia News : युवक ने फंदा लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम
By Parakh Khabar
Ballia News: 30 अप्रैल को बलिया आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
By Parakh Khabar
Latest News
29 Apr 2025 07:20:48
गाजीपुर: सैदपुर के विक्रमपुर गांव निवासी पीआरडी जवान राममूरत राम (50) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.