क्या झकास शुरुआत है! ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन कव्वाली अंदाज में नजर आए अनिल कपूर

मुंबई, सितंबर 2026। अनिल कपूर जानते हैं कि किसी भी नई शुरुआत को खास और यादगार कैसे बनाया जाता है। यही अंदाज देखने को मिला उनके आगामी क्विज रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन, जहां मेगास्टार अनिल कपूर बिल्कुल अलग और दिलचस्प अंदाज में नजर आए।

शूटिंग के पहले दिन अनिल कपूर ने अपने खास जोश और अंदाज से सेट का माहौल बना दिया। वह कव्वाली अंदाज में मंच संभालते नजर आए। ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में उनका स्टाइलिश लुक और उनका ‘झकास’ स्वैग देखते ही बन रहा था। अनिल कपूर के इस अंदाज ने शो की शुरुआत को और भी खास बना दिया और ‘इंडिया के टॉप 1%’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

यह भी पढ़े - ‘ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद’: करुणा पांडे, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, सोनी सब

100 प्रतियोगियों के बीच होगी दिमागी जंग

‘इंडिया के टॉप 1%’ में देश के अलग-अलग हिस्सों और विभिन्न क्षेत्रों से आए 100 प्रतियोगी एक साथ खेलते नजर आएंगे। शो की खासियत यह होगी कि यहां कई बार वही छोटी-सी बात निर्णायक साबित हो सकती है, जिस पर आमतौर पर किसी का ध्यान नहीं जाता।

प्रतियोगियों की बारीकियों को पहचानने और सही जवाब तक पहुंचने की क्षमता उन्हें जीत की ओर ले जाएगी। शो में अनिल कपूर की दमदार मेजबानी के साथ ₹1 करोड़ तक जीतने का मौका भी मिलेगा।

यानी शो में ज्ञान के साथ-साथ नजर की पैनी पकड़ और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना भी बेहद अहम होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सा प्रतियोगी दूसरों की नजर से छूटी बात को पकड़कर टॉप 1% में अपनी जगह बना पाता है।

आखिरकार, ‘बात खटकी तो जीत पक्की!’

‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.