'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएगा बड़ा मोड़, परिवार और सिद्धांतों के बीच फंसी दिखेंगी पुष्पा

मुंबई: सोनी सब का लोकप्रिय शो 'पुष्पा इम्पॉसिबल' अपनी भावनात्मक कहानी और लगातार आ रहे नए मोड़ों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। आगामी एपिसोड्स में कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचेगी, जहां पुष्पा (करुणा पांडे) को अपने सिद्धांतों और परिवार की सुरक्षा के बीच बेहद कठिन फैसला लेना पड़ेगा।

आने वाले ट्रैक में कादंबरी (ब्रिंदा त्रिवेदी) पुष्पा को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने से रोकने के लिए एक के बाद एक नई साजिशें रचती नजर आएगी। वह दिलीप (जयेश मोरे) को बिना बताए अपनी योजना का हिस्सा बनाती है और ऐसी परिस्थितियां पैदा करती है, जिससे पुष्पा के बेटे अश्विन (समृद्ध बावा) की जान खतरे में पड़ जाती है। लगातार बढ़ते दबाव के बीच पुष्पा के सामने अपने प्रियजनों की सुरक्षा और न्याय की लड़ाई के बीच चुनाव करने की चुनौती खड़ी हो जाती है।

यह भी पढ़े - ‘यादें’ ने पूरे किए 100 एपिसोड, इक़बाल खान बोले- कास्ट और क्रू अब परिवार जैसे, स्क्रीन पर भी दिखता है अपनापन

इस नए ट्रैक पर बात करते हुए अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा, "यह कहानी पुष्पा को ऐसी स्थिति में ले आती है, जिसका सामना कोई भी नहीं करना चाहेगा। एक तरफ वह न्याय है, जिसके लिए वह लगातार लड़ रही है और दूसरी तरफ उसके सबसे प्रिय लोगों की सुरक्षा। यही इस ट्रैक को बेहद भावनात्मक बनाता है, क्योंकि यहां कोई आसान विकल्प नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "पुष्पा की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह सबसे कठिन परिस्थितियों में भी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देती। वह मानती है कि सच्चे इरादों के साथ इंसान अपने विश्वासों पर डटे रहने की ताकत पा सकता है।"

अब दर्शकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुष्पा अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेगी या अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कादंबरी की शर्तें मानने को मजबूर होगी।

'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर किया जाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

टेक्नोलॉजी के दम पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने तेज की बीमा सेवाएं, ग्राहकों को मिल रहा बेहतर अनुभव टेक्नोलॉजी के दम पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने तेज की बीमा सेवाएं, ग्राहकों को मिल रहा बेहतर अनुभव
मुंबई: बीमा खरीदने वाले ग्राहकों की तेज़, आसान और झंझट-मुक्त सेवाओं की बढ़ती अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई...
स्पाइडर-मैन की खास एंट्री से 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के सेट पर लौटी बचपन की यादें
'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएगा बड़ा मोड़, परिवार और सिद्धांतों के बीच फंसी दिखेंगी पुष्पा
‘बहुरूपी: द गोल्डन डाकू’ से सामने आया शिबोप्रसाद मुखर्जी का फर्स्ट लुक, दुर्गा पूजा 2026 पर रिलीज होगी फिल्म
‘हस्तिनापुर के वीर’ में एकलव्य की एंट्री से दुविधा में गुरु द्रोणाचार्य, जितेन लालवानी बोले- यह सिर्फ शिष्य चुनने की बात नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.