- Hindi News
- भारत
- अपना दल (एस) का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को, सोशल मीडिया और AI के इस्तेमाल पर मिलेगा प्रश...
अपना दल (एस) का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को, सोशल मीडिया और AI के इस्तेमाल पर मिलेगा प्रशिक्षण
भोपाल: डिजिटल दौर में संगठन और कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन मौजूदगी को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की ओर से रविवार, 9 अगस्त को सुबह 11 बजे 10वें ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस बार प्रशिक्षण का विषय ‘सोशल मीडिया में सक्रियता से जिम्मेदारी तक– एआई और डिजिटल कम्युनिकेशन का सही उपयोग’ रखा गया है।
सोशल मीडिया रणनीति से AI तक मिलेगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान सोशल मीडिया की प्रभावी रणनीति, डिजिटल संगठन निर्माण, AI के व्यावहारिक इस्तेमाल, डिजिटल कंटेंट प्लानिंग, ऑनलाइन कम्युनिकेशन और जिम्मेदार डिजिटल संवाद जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आरबी सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
‘मैदान के साथ डिजिटल मंचों पर मौजूदगी भी जरूरी’
राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आरबी सिंह पटेल ने कहा कि आज संगठन की मजबूती केवल मैदान तक सीमित नहीं है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय और जिम्मेदार उपस्थिति उतनी ही आवश्यक हो गई है।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल की दिशा में नई सोच देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने की अपील की।
तथ्यात्मक और प्रभावशाली संवाद पर रहेगा जोर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि डिजिटल कम्युनिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में राजनीतिक एवं सामाजिक संवाद की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, तथ्यात्मक और प्रभावशाली संवाद स्थापित करना है। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक डिजिटल कौशल प्रदान करेगा।
पवन त्रिपाठी बोले- कार्यकर्ताओं से संवाद को लेकर उत्साहित
मुख्य प्रशिक्षक पवन त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा दौर डिजिटल मीडिया का है और उन्हें सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल के विषय पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करने का अवसर मिल रहा है, जिसे लेकर वह उत्साहित हैं।
क्षमता विकास अभियान का 10वां सत्र
अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की ओर से लगातार आयोजित किए जा रहे ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला का यह 10वां सत्र होगा। इसका उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों का क्षमता विकास करना है।
आयोजकों ने प्रशिक्षण में शामिल होने वाले प्रतिभागियों से कॉपी और पेन साथ रखने का आग्रह किया है, ताकि वे सत्र के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियों के नोट्स तैयार कर उन्हें अपने संगठनात्मक कार्यों में इस्तेमाल कर सकें।
