स्टाइल के साथ स्माइल का तेजस्वी ने दिखाया जादू

तेजस्वी प्रकाश: एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ऐसे तो अक्सर ही अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश अवतार के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं.लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने ग्लैमरस अंदाज के साथ-साथ अपने नो मेकअप लुक के लिए नेटीजन्स का अटेंशन खींचा है. 

तेजस्वी प्रकाश

'नागिन' बनकर घर-घर में छा जाने वालीं तेजस्वी प्रकाश बीती शाम मुंबई के बांद्रा में एक सैलून के बाहर स्पॉट हुईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपना नो मेकअप लुक बेहद ही कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया. तेजस्वी प्रकाश ने कॉन्फिडेंस के साथ-साथ अपनी स्माइल से फैंस को इंप्रेस कर डाला है. 

यह भी पढ़े - वीवर्स कॉन फेस्टिवल इंडिया के पहले संस्करण में के-पॉप सितारों के साथ भारतीय कलाकार भी देंगे शानदार प्रस्तुति

नो मेकअप लुक

नो मेकअप लुक के साथ लाइट कलर के स्लीवलेस टॉप और रग्ड डेनिम्स में तेजस्वी प्रकाश ने खूब अपना ग्लैमरस अंदाज फ्लॉन्ट किया. स्टाइलिश आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के स्लीपर्स कैरी किए थे.

स्माइल से इंप्रेस

तेजस्वी प्रकाश ने सिंपल लेकिन ग्लैमरस लुक के साथ किसी भी तरह की ज्वैलरी कैरी नहीं की थी. बस एक्ट्रेस ने अपने लुक को एक ब्लैक कलर के हैंड बैग के साथ पूरा किया था. तेजस्वी प्रकाश का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

फोटोज वायरल

तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड संग ब्रांड्स पर बातचीत की थी. जहां एक्ट्रेस ने कहा था, जो ब्रांड्स उन्हें एक्साइट करते हैं उन्हें वह अफोर्ड नहीं कर सकतीं. तेजस्वी प्रकाश के इस स्टेटमेंट के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस अपनी लैविश लाइफस्टाइल और दुबई वाले लग्जरी होम को लेकर ट्रोल हो रही थीं. 

तेजस्वी का वर्कफ्रंट

तेजस्वी प्रकाश के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, नागिन जैसे कई टीवी सीरियल में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया हैं. बिग बॉस 15 और खतरों के खिलाड़ी का भी तेजस्वी हिस्सा रह चुकी हैं.


'

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.