Pushpa 2 Peelings Song : रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया गाना, अल्लू अर्जुन-रश्मिका की जोड़ी ने जीता दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क : इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2) रिलीज के लिए तैयार है। मेकर्स लगातार फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म का एक दमदार गाना रिलीज कर दिया गया है। इसमें दोनों को ही एनर्जेटिक अंदाज में देखा जा रहा है। आइए इस सॉन्ग के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

पुष्पा 2 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच प्रशंसकों के लिए मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार सॉन्ग रिलीज कर दिया है। पीलिंग्स सॉन्ग (Peelings Song) में रश्मिका-अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है। दोनों एनर्जी के साथ डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और हिंदी में रिलीज किया गया। 4 मिनट 11 सेकंड के वीडियो में रश्मिका और अल्लू अर्जुन की जबरदस्त एनर्जी देखने को मिली।

यह भी पढ़े - ‘हनुमान अंश’ के साथ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया पर शुरू होगा नया अध्याय, 27 नवंबर को सोनी लिव पर होगी रिलीज

alluarjunonline

पीलिंग्स सॉन्ग की वीडियो में पुष्पा राज को पहली बार एनर्जी के साथ डांस करते हुए देखा गया है। पुष्पा के पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन को इतनी ज्यादा ऊर्जा के साथ नाचते हुए नहीं देखा गया था। इससे अनुमान लग गया है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। पुष्पा 2 के लेटेस्ट गाने की वीडियो में पर्दे के पीछे के कुछ सीन दिखाए गए हैं।

https://www.instagram.com/reel/DC8lEMgTlpo/?igsh=YzljYTk1ODg3Zg==

 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.