रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी कोषों के प्रवाह तथा अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.23 पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और स्थानीय शेयर बाजारों के नकारात्मक रुख से हालांकि रुपये का लाभ सीमित रहा। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और फिर 83.23 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से दो पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

यह भी पढ़े - निवेशकों के लिए वैल्यू और मोमेंटम का नया विकल्प, ICICI Prudential Life ने लॉन्च किया नया इंडेक्स फंड

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.18 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.10 प्रतिशत की बड़ी बढ़त के साथ 88.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 263.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.