उत्तरकाशी: रील बनाते वक्त नदी में बह गई महिला, बेटी चीखती रही "मम्मी-मम्मी" – दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया

उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर रील बनाने की दीवानगी एक और दर्दनाक हादसे की वजह बन गई। उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट पर रील बनाते समय एक महिला भागीरथी नदी में बह गई। इस खौफनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला की 11 साल की बेटी मां को बहते हुए देख चीख-चीख कर "मम्मी-मम्मी" पुकारती रही, लेकिन कोई मदद नहीं कर सका।

घटना 14 अप्रैल की बताई जा रही है। 35 वर्षीय महिला विशेषता, जो नेपाल मूल की बताई जा रही है, अपने रिश्तेदार के साथ उत्तरकाशी घूमने आई थी। वह घाट पर स्नान करते वक्त अपनी बेटी से वीडियो बनवा रही थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला कैमरे की ओर मुस्कुरा रही है, उसके बाल खुले हैं, और वह नदी के अंदर धीरे-धीरे जाती है। लेकिन कुछ ही सेकेंड में उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह तेज बहाव में बहने लगती है।

यह भी पढ़े - उत्तराखंड में शिक्षकों की AI साक्षरता बढ़ाने के लिए SCERT और Kotak Education Foundation में समझौता

सिर्फ 16 सेकंड का वीडियो, लेकिन दृश्य इतना दर्दनाक कि देखने वालों की रूह कांप जाए। मासूम बेटी किनारे पर खड़ी होकर मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और क्यूआरटी की टीमों ने राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। जोशियाड़ा बैराज झील में बोट उतारकर तलाशी ली गई, लेकिन देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं लग सका।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला ने खुद अपनी बेटी को मोबाइल देकर कहा था कि वह रील बनाए। लेकिन चंद सेकेंडों में ही सब कुछ बदल गया। मां को अपनी आंखों के सामने बहते देख बेटी सदमे में है और बार-बार सिर्फ एक ही सवाल कर रही है – "मम्मी कहां गई?"

यह घटना सोशल मीडिया के खतरनाक ट्रेंड्स पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है – क्या कुछ लाइक्स और व्यूज किसी की जान से ज्यादा कीमती हो सकते हैं?

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.