- Hindi News
- उत्तराखंड
- मोदी की गारंटी यानि पूरे होने की गारंटी: मुन्ना
मोदी की गारंटी यानि पूरे होने की गारंटी: मुन्ना
उत्तरकाशी। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड भाजपाएवं विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने भाजपा के जारी संकल्प पत्र पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती हैए उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती हैए लेकिन जनता के हित में यदि वह जरूरी है तो उसे भी पूरा करके दिखाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है। आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो पूरा होकर रहेगा। भाजपा का संकल्प पत्र एनडीए सरकार की उपलब्धियों का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है और
फूड प्रोसेसिंग हब बनने का संकल्प
मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का संकल्प भारत फूड प्रोसेसिंग हब बनने का है । इससे वेल्यू एडिशन होगाए किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। ये फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स रूरल इकांनांमी के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त होए मन को संतोष देने वाली हो और सस्ती हो। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी।
